31 मार्च 2026 तक खत्म होगा नक्सलवाद, हिड़मा समेत 43 नक्सली मोस्ट वांटेड लिस्ट में

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि देश से नक्सलवाद का खात्मा 31 मार्च 2026 तक कर दिया जाएगा। इसी को लेकर नया रायपुर के एक निजी रिसॉर्ट में करीब साढ़े तीन घंटे तक बड़ी बैठक हुई।

बैठक में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, आईबी चीफ तपन कुमार डेका, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना के डीजीपी, CRPF, BSF, ITBP के वरिष्ठ अधिकारी, NIA और गृह विभाग के अफसर शामिल हुए।

बैठक में तय हुआ कि नक्सलियों के खिलाफ अब और आक्रामक रणनीति अपनाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक का इस्तेमाल कर ऑपरेशन चलाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही राज्यों को आपसी समन्वय बढ़ाकर गोपनीय सूचनाएं साझा करने को कहा गया है।

इस दौरान अफसरों को आदेश दिया गया कि नक्सल ऑपरेशन में बॉर्डर इलाकों पर विशेष फोकस कर नक्सलियों को घेरा जाए और मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल बड़े नेताओं को टारगेट कर खत्म किया जाए।

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों का अगला बड़ा टारगेट कुख्यात नक्सली हिड़मा समेत 43 मोस्ट वांटेड नक्सली बताए जा रहे हैं।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button