पत्रकार मुकेश चंद्राकर के हत्यारों के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने की कार्रवाई

बीजापुर। बस्तर के जाबांज और युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के विरोध में दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग को लेकर पत्रकारों ने बीजापुर मुख्यमार्ग मे सांकेतिक चक्का जाम कर अपना आक्रोश जताया। साथ ही हत्या के विरोध में बीजापुर नगर स्वस्फूर्त बंद रहा।
सुबह करीब ग्यारह बजे पत्रकार मुकेश चंद्राकर के घर पर भाजपा के मंत्री केदार कश्यप और पूर्व मंत्री महेश गागड़ा चंद्राकर के घर पहुंचे और अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। दोपहर बाद मुकेश चंद्राकर शव यात्रा निकली जिसमें स्थानीय लोगों के अलावा बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल हुए।
उधर इस मामले में बीजापुर sp जितेन्द्र यादव ने बताया कि पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बता दें कि कल से दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही किए जाने की मांग पत्रकार जगत सरकार से कर रहा है। इसी के तहत आज ठेकेदार के अवैध निर्माण पर बुल्डोजर चलाने की कार्यवाही की गई।





