बृजमोहन अग्रवाल को FCI की छत्तीसगढ़ राज्य समिति का अध्यक्ष बनाया गया

रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल को केंद्र सरकार ने एक नई और अहम जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें भारतीय खाद्य निगम (FCI) की छत्तीसगढ़ राज्य परामर्शदात्री समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अधीन की गई है और यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

यह नियुक्ति संसद कार्य मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के तहत की गई है। अपनी नियुक्ति पर बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्र सरकार, उपभोक्ता मामले मंत्रालय और पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद जताया है। उन्होंने कहा कि यह पद उनके लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों है।

उन्होंने कहा, “मैं छत्तीसगढ़ के किसानों, उपभोक्ताओं और खाद्य वितरण प्रणाली को और अधिक मजबूत व पारदर्शी बनाने की दिशा में काम करूंगा। FCI जैसी बड़ी संस्था से जुड़कर सेवा करने का यह मेरे लिए एक और अवसर है।”

बृजमोहन अग्रवाल पहले भी छत्तीसगढ़ सरकार में कई बड़े मंत्रालयों का सफलतापूर्वक संचालन कर चुके हैं। उनके पास प्रशासनिक अनुभव और जनहित की गहरी समझ है। माना जा रहा है कि उनकी इस नियुक्ति से छत्तीसगढ़ के खाद्य और सार्वजनिक वितरण से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर अधिक मजबूती मिलेगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button