बॉलीवुड सिंगर ऐश्वर्या पंडित ने पति और ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप

रायपुर: छत्तीसगढ़ की मशहूर बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर ऐश्वर्या पंडित ने अपने पति तपन देव सोनवानी और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ऐश्वर्या ने बताया कि उनकी शादी 15 नवंबर 2021 को रायपुर के टिकरापारा स्थित आर्य समाज मंदिर में हुई थी। उन्होंने बताया कि शादी से पहले वह तपन से कभी नहीं मिली थीं। तपन ने खुद को परिवार से अलग बताया था, जिस पर भरोसा कर उन्होंने शादी स्वीकार की। लेकिन शादी के बाद तपन ने मुंबई जाकर भी उनका पीछा किया और जबरन रिश्ता बढ़ाया।

मां-नानी पर हमला, बेटे को जबरदस्ती ले जाने का आरोप

ऐश्वर्या ने बताया कि उनके पति और ससुराल वालों ने उन्हें झूठे चोरी के केस में फंसाने की कोशिश की। इतना ही नहीं, कोर्ट परिसर के मेडिकल सेंटर में उनकी मां और नानी पर जानलेवा हमला भी किया गया। उन्होंने बताया कि उनका छोटा बेटा जबरन उनके माता-पिता के घर से ले जाया गया और वापस लौटने से मना कर दिया गया। अगस्त 2023 में पुलिस की मदद से रात 2 बजे बच्चे को बरामद किया गया। यह मामला फिलहाल रायपुर के जिला न्यायालय और उच्च न्यायालय में चल रहा है।

करियर को नुकसान पहुंचाने की कोशिश, न्याय की गुहार

ऐश्वर्या का कहना है कि उनके पति ने बॉलीवुड में उनके खिलाफ गलत प्रचार कराया, जिससे उनके करियर को नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर की कलाकार हैं और अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जापान जैसे कई देशों में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर चुकी हैं। उन्हें 19 जनवरी 2025 को दादा साहेब फाल्के सम्मान भी मिला है। उन्होंने बताया कि उनके पति और ससुराल वाले बार-बार कोर्ट में झूठे आरोप लगाकर केस को खींच रहे हैं। ऐश्वर्या ने कहा कि वह एक महिला होने के नाते लगातार न्याय के लिए संघर्ष कर रही हैं लेकिन अब तक उन्हें राहत नहीं मिल पाई है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई मेघालय में इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस में बड़ा खुलासा…
सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई मेघालय में इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस में बड़ा खुलासा…