Blast in the Kitchen: कतियापारा में गैस पाइप फटने से लगी आग, तीन महिलाओं समेत चार लोग झुलसे….

खाना बनाते समय हुआ ब्लास्ट, किचन में काम कर रही महिलाएं गंभीर रूप से घायल....

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित जूना बिलासपुर के कतियापारा इलाके में (Blast in the Kitchen) आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक घर के किचन में खाना बनाने के दौरान घरेलू गैस सिलेंडर का पाइप अचानक फट गया। पाइप फटने के साथ ही तेजी से गैस का रिसाव शुरू हुआ, जिसने पल भर में विकराल आग का रूप ले लिया। इस भीषण हादसे के वक्त किचन में तीन महिलाएं खाना बनाने का काम कर रही थीं, जो आग की लपटों की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गईं।

जूना बिलासपुर में रसोई गैस लीकेज का तांडव  (Blast in the Kitchen)

घर में मची चीख-पुकार सुनकर बचाव के लिए दौड़े एक पुरुष सदस्य भी आग बुझाने की कोशिश में झुलस गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ उनका उपचार जारी है। यह पूरी घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है, जहाँ पुलिस अब मामले की जाँच कर रही है कि पाइप फटने का मुख्य कारण तकनीकी खराबी थी या लापरवाही। इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है……

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई