भाजपा विधायक को आया हार्ट अटैक, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती…

महासमुंद जिले के बसना विधान सभा के भाजपा विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल का तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें देर रात राजधानी रायपुर के मोवा स्थित श्री बाला जी अस्पताल में भर्ती कराया गया है|

उनकी हालत अभी स्थिर बताई जा रही है,अस्पताल प्रबंधन से जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक उन्हें हल्का हृदयाघात (हार्ट अटैक) हुआ है, जिसके बाद शुक्रवार की रात उन्हें बसना अग्रवाल नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद उन्हें रायपुर श्री बाला जी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
बताया जा रहा है कि विधायक डॉ.संपत अग्रवाल का उपचार बाला जी अस्पताल के चिकित्सक डॉ. देवेंद्र नायक एवं उनकी टीम की निगरानी में किया जा रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button