बिलासपुर: वाल्मीकि गुरुद्वारे में चोरी, दान पेटी से पैसे और कृपाणें ले उड़े चोर

बिलासपुर के कस्तुरबा नगर स्थित वाल्मीकि गुरुद्वारे में बीती रात चोरी की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। अज्ञात चोरों ने गुरुद्वारे के ताले तोड़कर दान पेटी में रखे लगभग 20 हजार रुपये और धार्मिक महत्व की तीन बड़ी व एक छोटी कृपाण चुरा ली।

इस घटना की जानकारी सुबह पाठ के लिए पहुंचे ग्रंथी रोशन सिंह को मिली। उन्होंने देखा कि चैनल गेट और मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था, अंदर का सामान बिखरा पड़ा था और दान पेटी भी टूटी हुई थी। इसके बाद उन्होंने तुरंत सिविल लाइन्स थाने में सूचना दी।

बताया गया कि 15 अप्रैल की रात ग्रंथी रोज की तरह पाठ पूरा करने के बाद गुरुद्वारे में ताला लगाकर घर चले गए थे। लेकिन अगली सुबह जब वे लौटे, तो चोरी का पता चला। कुल चोरी का अनुमानित मूल्य करीब 22 हजार रुपये है।

सिविल लाइन्स पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मौके के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button