सेकंड हैंड बाइक शोरूम बना रहे ट्रैफिक जाम की वजह, पुलिस निर्देश जारी करके भूली

बिलासपुर शहर में ट्रैफिक जाम की एक बड़ी वजह बनते जा रहे हैं सेकंड हैंड बाइक बेचने वाले शोरूम। ये शोरूम संचालक बिना किसी अनुमति के दर्जनों बाइक सड़कों के किनारे खड़ी कर देते हैं, जिससे आम लोगों को हर दिन ट्रैफिक में फंसना पड़ता है। पुलिस अधिकारी भी इन्हें निर्देश देकर भूल गए है और इनकी मनमानी पर किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं कर रहे है।

शहर के व्यस्त इलाकों में हालात इतने खराब हो गए हैं कि शोरूम वालों ने सड़क को ही अपनी पार्किंग बना लिया है। इससे न केवल गाड़ियों की आवाजाही में दिक्कत हो रही है, बल्कि पैदल चलने वालों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई बार तो इस कारण दुर्घटनाओं की नौबत आ जाती है। यातायात पुलिस अब इस मामले में सख्त कदम उठाने की तैयारी में है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) राम गोपाल करियारे ने बताया कि बाइक शोरूम वालों को वाहनों को अंदर रखने के निर्देश दिए गए हैं। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का यह भी कहना है कि कई बार ये दुकानदार समय पर बाइक का नामांतरण (ओनरशिप ट्रांसफर) नहीं करते, जिससे ट्रैफिक नियम तोड़ने पर चालान पुराने मालिकों को भुगतना पड़ता है। यह आम नागरिकों के अधिकारों का भी हनन है। अब देखने वाली बात होगी कि पुलिस की इस सख्ती से बिलासपुर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधरती है या नहीं।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button