बिलासपुर: सोशल मीडिया पर देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट, हिंदू समाज में आक्रोश

बिलासपुर। शहर में सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला गंभीर मामला सामने आया है। कुछ असामाजिक तत्वों ने फेसबुक पर हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं, जिससे हिंदू समाज में भारी आक्रोश है।

इन पोस्ट्स में न सिर्फ हिंदू धर्म, बल्कि अन्य धर्मों के खिलाफ भी अपमानजनक और भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल किया गया है। इससे शहर का माहौल तनावपूर्ण हो गया है।

इस घटना के बाद हिंदू समाज के प्रतिनिधि सिविल लाइन थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने मांग की है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो, ताकि ऐसे लोगों को सबक मिल सके। प्रतिनिधियों ने कहा कि अगर ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई नहीं हुई, तो हिंदू समाज आंदोलन करने को मजबूर होगा।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट्स की जांच की जा रही है। प्रशासन लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button