Bilaspur News: तेज रफ्तार मालवाहक वाहन पेड़ से टकराकर पलटा, तीन घायल
रतनपुर थाना क्षेत्र की घटना

Bilaspur News:बिलासपुर के रतनपुर थाना क्षेत्र में आज एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब तेज रफ्तार में जा रहा एक मालवाहक वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया और पलट गया। इस दुर्घटना में वाहन में सवार तीन लोग घायल हो गए, जिनमें से दो लोग गाड़ी के केबिन में बुरी तरह से फंस गए थे।
मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल राहत कार्य शुरू किया गया। घायलों को बाहर निकालने के लिए गैस कटर की मदद ली गई, जिससे वाहन को काटकर केबिन में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हादसा वाहन के तेज रफ्तार और अनियंत्रित होने के कारण हुआ। घटना के बाद कुछ देर के लिए मार्ग पर यातायात भी बाधित रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है.





