बिलासपुर नगर निगम चुनाव: 23 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित, 47 सीटें मुक्त

बिलासपुर: शहर सहित नगरीय निकाय क्षेत्रों में चुनावों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया के बाद से सरगर्मी तेज हो गई है। गुरुवार दोपहर बाद नगर निगम बिलासपुर के सभी 70 वार्डो के आरक्षण की प्रकिया को कलेक्टर ने अपनी उपस्थिति में पूरी कराई।

आरक्षण के बाद जो तस्वीरवसाफ हुई उसमें ओबीसी के लिए 18 सीट रिजर्व हुई है जिसमें 6 सीट महिलाओं के लिए है। इसके अलावा अनुसूचित जाति के लिए 11 सीटे है जिसमें महिला सीट 4 है।अनुसूचित जनजाति की 4 सीट आरक्षित हुई है जिसमें 1 सीट महिला के लिए सुरक्षित की गई है। आरक्षण के साथ ही नगरीय निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई है।

अनुसूचित जाति , अनुसूचित जनजाति,पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित वार्डों की सूची के अलावा सामान्य यानी अनारक्षित 37 वार्डों की सूची भी प्रशासन ने जारी कर दी है। अनारक्षित में 12 महिलाएं और 25 मुक्त सीट हैं इसी तरह कुल 70 वार्डों में 23 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है और 47 वार्ड को मुक्त रखा गया है जहां महिला या पुरुष कोई भी चुनाव लड़ सकता है।

 

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई मेघालय में इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस में बड़ा खुलासा…
सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई मेघालय में इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस में बड़ा खुलासा…