बिलासपुर: अक्षय तृतीया पर 10 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह, शोभा टाह फाउंडेशन ने कराया आयोजन

बिलासपुर:अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर बिलासपुर के जगन्नाथ मंगलम में शोभा टाह फाउंडेशन द्वारा “कन्यादान महायज्ञ” सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस खास मौके पर 10 जरूरतमंद जोड़ों ने सात फेरे लेकर अपना नया जीवन शुरू किया। इन जोड़ों में बिलासपुर के चिंगराजपारा, देवरीखुर्द, तखतपुर और कोटा क्षेत्र के युवक-युवतियां शामिल थे।

शोभा टाह फाउंडेशन के अध्यक्ष अनिल टाह ने बताया कि फाउंडेशन पिछले 15 वर्षों से जरूरतमंद परिवारों के जोड़ों का विवाह करवा रहा है। फाउंडेशन की टीम पूरे क्षेत्र में जाकर ऐसे परिवारों का सर्वे करती है जो आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं और शादी का खर्च नहीं उठा सकते। शादी के बाद नवविवाहित जोड़ों को फाउंडेशन की ओर से गृहस्थ जीवन शुरू करने के लिए जरूरी सामान भी दिया जाता है।

कार्यक्रम में कांग्रेस नेत्री शिल्पी तिवारी ने भी शिरकत की। उन्होंने कहा कि यह फाउंडेशन गरीब परिवारों के लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं है, जो समाज की सच्ची सेवा कर रहा है।

शहर विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि अक्षय तृतीया भगवान परशुराम जी का अवतरण दिवस है और इस दिन लाखों शादियां होती हैं। वहीं, नगर निगम की महापौर पूजा विधानी ने कहा कि इस आयोजन के जरिए आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों की शादी पूरी रीति-रिवाज से करवाई जाती है, जो सराहनीय है।

इस सामूहिक विवाह की खास बात यह रही कि इसमें सभी वर्गों के लोग – अगड़ा, पिछड़ा और दलित – शामिल हुए और हर जोड़े की शादी उनके धर्म और परंपराओं के अनुसार करवाई गई।

यह आयोजन न सिर्फ एक सामाजिक पहल है, बल्कि इंसानियत और एकता की मिसाल भी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button