बिलासपुर में फिर बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए तीन चोर

बिलासपुर। शहर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, जहां कंपनी गार्डन के सामने मस्जिद वाली गली में आधी रात तीन चोरों ने एक घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चुरा ली।

सीसीटीवी फुटेज में तीन युवक चुपचाप गली में आते हुए दिखे और कुछ ही मिनटों में बाइक लेकर फरार हो गए। चोरी की यह घटना रात के सन्नाटे में अंजाम दी गई, जिससे इलाके के लोग दहशत में हैं।

स्थानीय लोग लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से परेशान हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा किया जा रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई