बीजापुर: जंगल में चराई के दौरान नाबालिग IED धमाके में घायल, हालत गंभीर

बीजापुर: जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां 16 साल का एक नाबालिग जंगल में मवेशी चराते वक्त IED (बम) की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना भोपालपट्टनम थाना क्षेत्र के कोंडापगड़ू गांव की है। जानकारी के मुताबिक गांव का रहने वाला कृष्णा गोटा जंगल में गाय चराने गया था। उसी इलाके में नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए पहले से ही IED बम लगाया हुआ था। चराई के दौरान कृष्णा का पैर उस प्रेशर IED पर पड़ गया, जिससे जोरदार धमाका हो गया।

धमाके की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और घायल कृष्णा को गांव लाकर पुलिस को सूचना दी। बाद में उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने कहा है कि नक्सलियों ने यह बम जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाया था, लेकिन इसकी चपेट में मासूम बच्चा आ गया। गांव और इलाके में घटना के बाद डर का माहौल है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई