Big Scam In Voter List: बेलतरा में मतदाता सूची में बड़ा घोटाला, जीवित राधेलाल को “मृत” घोषित किया
Big Scam In Voter List: मृतकों के नाम पर फर्जी वोट

बिलासपुर जिले के बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची से जुड़ा चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बूथ संख्या 135 में जीवित लोगों को “मृत” घोषित कर उनके नाम काटे गए, जबकि कई मृत व्यक्तियों और काल्पनिक नामों को मतदाता सूची में जोड़ दिया गया है। सबसे गंभीर मामला 74 वर्षीय राधेलाल खरे का है — जो पूरी तरह स्वस्थ और जीवित हैं, लेकिन मतदाता सूची में उन्हें “मृत” दिखाकर उनका नाम हटा दिया गया। वहीं, कुछ मृत व्यक्तियों के नाम अब भी सूची में बने हुए हैं और 121 वर्षीय “गंगा यादव” जैसी प्रविष्टियाँ फर्जीवाड़े की पोल खोलती हैं। कांग्रेस का आरोप है कि यह सब भाजपा को लाभ पहुँचाने के लिए किया गया सुनियोजित षड्यंत्र है।
SIR प्रणाली पर कांग्रेस का आरोप “यह चुनावी हेराफेरी का नया हथियार बन गया है
बूथ स्तर के आँकड़े भी कांग्रेस के दावों को मजबूती देते हैं। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बूथ संख्या 135 पर 256 वोट मिले थे, जबकि भाजपा को 142,कांग्रेस आगे थी 114 वोट से। लेकिन 2023 में यह बढ़त घटकर सिर्फ 37 वोट रह गई, और 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का अंतर मात्र 20 वोट पर सिमट गया। कांग्रेस का कहना है कि यह मतदाता सूची में हेरफेर का सीधा नतीजा है। पार्टी का आरोप है कि कांग्रेस समर्थक मतदाताओं के नाम काटे गए, मृत व्यक्तियों के नामों को सूची में बनाए रखा गया और नए फर्जी नाम जोड़कर वोटों का संतुलन बदला गया।
“बिहार में इस प्रणाली का दुरुपयोग हो चुका है,Big Scam In Voter List
कांग्रेस नेता विजय केशरवानी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की SIR प्रणाली (Systematic Information Review) का उपयोग मतदाता सूची से छेड़छाड़ के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पहले ही इस प्रणाली का विरोध कर चुके हैं, क्योंकि यह चुनावों को प्रभावित करने का नया माध्यम बन चुका है। केशरवानी ने कहा, “बिहार में इस प्रणाली का दुरुपयोग हो चुका है, और अब अगर इसे पारदर्शिता के बिना पूरे देश में लागू किया गया तो लोकतंत्र की नींव हिल जाएगी।” कांग्रेस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि मतदाता सूची की जाँच निष्पक्ष तरीके से नहीं हुई, तो राज्यव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा।
भाजपा पूरे मामले को छिपाने की कोशिश कर रही है।(Big Scam In Voter List)
कांग्रेस ने “वोट चोर गद्दी छोड़ो” अभियान के तहत मतदाता सूची की पूरी जाँच की माँग की है। पार्टी का कहना है कि अब तक चुनाव आयोग ने यह नहीं बताया कि किन मतदाताओं के नाम काटे गए और किन्हें जोड़ा गया, जिससे यह शक और गहरा हो गया है कि भाजपा पूरे मामले को छिपाने की कोशिश कर रही है। विजय केशरवानी ने कहा, “जब तक बेलतरा की वोट चोरी और मृतकों के नाम पर बने फर्जी वोटों की सच्चाई सामने नहीं आएगी, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा……





