खल्लारी माता रोपवे हादसे पर CM विष्णु देव साय का बड़ा ऐलान, मृतक परिवार को 5 लाख और घायलों को 50 हजार सहायता

रायपुर। महासमुंद जिले के खल्लारी माता मंदिर में हुए रोपवे हादसे के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रभावित परिवारों के लिए सहायता राशि की घोषणा की है। उन्होंने हादसे में मृत श्रद्धालु के परिजनों को 5 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया है।
मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और हर संभव मदद के लिए तत्पर है। यह सहायता राशि पीड़ित परिवारों को आर्थिक संबल देने के उद्देश्य से दी जा रही है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्पष्ट कहा कि खल्लारी माता मंदिर में हुई रोपवे दुर्घटना की विस्तृत जांच जारी है और दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं।





