प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान: समर्पित किया भव्य और आधुनिक विधानसभा भवन

रायपुर। 1 नवम्बर छत्तीसगढ़ के इतिहास में यादगार दिन बनने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राज्य की जनता को नया विधानसभा भवन समर्पित करेंगे। वर्ष 2000 में राज्य बनने के बाद अब 25 सालों में छत्तीसगढ़ को अपना भव्य और स्थायी विधानसभा भवन मिल रहा है।

यह नया भवन न केवल सुंदर है, बल्कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और पहचान को भी दर्शाता है। ‘धान का कटोरा’ कहलाने वाले राज्य की झलक इसकी डिजाइन में साफ दिखाई देती है। सदन की छत पर धान की बालियों और पत्तियों की नक्काशी की गई है, जो प्रदेश की कृषि संस्कृति का प्रतीक है। वहीं दरवाजे और फर्नीचर बस्तर के पारंपरिक काष्ठ शिल्प से बनाए गए हैं।

324 करोड़ की लागत से 51 एकड़ में बने इस भवन को तीन हिस्सों में बांटा गया है — विंग-ए, विंग-बी और विंग-सी। इसमें विधानसभा सचिवालय, सदन, मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय, तथा मंत्रियों के दफ्तर शामिल हैं।

यह भवन पूरी तरह आधुनिक तकनीक से लैस है। इसमें पेपरलेस कार्यप्रणाली की सुविधा दी गई है, जिससे यह ‘स्मार्ट विधानसभा’ बन जाएगी। साथ ही, पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए इसमें सोलर प्लांट और वर्षा जल संचयन के लिए दो सरोवर बनाए गए हैं।

नए विधानसभा भवन में 500 लोगों की क्षमता वाला अत्याधुनिक ऑडिटोरियम और 100 सीटर सेंट्रल हॉल भी बनाया गया है। परंपरा और आधुनिकता का सुंदर संगम यह भवन आने वाले समय में छत्तीसगढ़ की प्रगति, संस्कृति और आत्मगौरव का प्रतीक बनेगा।

Show More
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई