26 से 31 मार्च तक छुट्टियों में भी खुलेंगे रायपुर नगर निगम के राजस्व काउंटर, बकायादारों को चेतावनी

रायपुर। नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर पालिक निगम रायपुर ने 26 मार्च से 31 मार्च तक शासकीय अवकाश के दिनों में भी सभी 10 जोन कार्यालयों के राजस्व काउंटर खुले रखने का निर्णय लिया है। इस दौरान संपत्तिकरदाता नागरिक जोन कार्यालय जाकर अपना देय संपत्तिकर जमा कर सकेंगे।

नगर निगम ने बताया कि कर भुगतान के लिए मोर रायपुर एप प्ले स्टोर पर उपलब्ध है और ऑनलाइन लिंक के माध्यम से भी संपत्तिकर जमा किया जा सकता है, जिससे नागरिकों को आसानी से भुगतान करने की सुविधा मिलेगी।

बड़े बकायादारों को चेतावनी

नगर निगम के राजस्व विभाग ने बड़े बकायादारों को चेतावनी दी है कि यदि बकाया कर जमा नहीं किया गया तो कुर्की और सीलबंदी जैसी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने अपील की है कि सभी बकायादार 31 मार्च 2026 तक अपना पूरा बकाया जमा कर दें।

नगर निगम ने यह भी स्पष्ट किया है कि अंतिम तिथि तक कर जमा नहीं करने पर नियमानुसार 17 प्रतिशत अधिभार के साथ बकाया राजस्व की वसूली की जाएगी। नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे समय पर संपत्तिकर जमा कर कार्रवाई और अतिरिक्त शुल्क से बचें।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button