शराब की बोतल में निकला कीड़ा, बदले की मांग पर कर्मचारी ने की बदतमीजी, वीडियो वायरल

रायपुर। राजधानी रायपुर में शराब दुकानों से जुड़ी लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। छेरी खेड़ी की सरकारी शराब दुकान में एक युवक ने शराब की बोतल में कीड़ा देखने के बाद वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।

युवक ने बताया कि उसने गोवा ब्रांड की शराब खरीदी थी, लेकिन जब उसने क्वार्टर खोला तो अंदर कीड़ा तैरता हुआ दिखा। इसके बाद युवक ने दुकान के कर्मचारी से शराब बदलने की मांग की, लेकिन कर्मचारी उल्टा भड़क गया और युवकों से बदतमीजी करने लगा।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शराब दुकान का कर्मचारी कह रहा है कि ये शराब दूसरी जगह से लाई गई है, इसलिए वो इसे नहीं बदलेगा।

इससे पहले लालपुर की शराब दुकान में भी मिलावटी शराब का मामला सामने आया था। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं से सरकारी शराब दुकानों की गुणवत्ता और निगरानी पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

लोगों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है ताकि इस तरह की लापरवाहियों पर लगाम लगाई जा सके।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button