Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

Big hit: सीपत में दुस्साहसी बदमाशों का तांडव,शटर गिरा रहे सराफा व्यापारी की आंखों के सामने से लाखों के जेवर पार

दुकान का कैमरा निकला खराब.....

​सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हारिया में शुक्रवार शाम बेखौफ बदमाशों ने (Big hit) झपटमारी की एक बड़ी वारदात को अंजाम देकर सनसनी फैला दी है। मिली जानकारी के अनुसार, बलौदा निवासी विनय सोनी खम्हारिया बस स्टैंड स्थित अपनी ‘रमेश ज्वेलरी शॉप’ को बढ़ाकर घर लौटने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन नकाबपोशों ने उनकी आंखों के सामने ही कीमती जेवरात और नकदी से भरे तीन बैग पार कर दिए। पीड़ित व्यापारी जब तक कुछ समझ पाते, आरोपी पलक झपकते ही मौके से फरार हो गए। इस घटना ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और व्यापारियों की चौकसी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बाइक सवार नकाबपोशों ने चंद सेकंड में की बड़ी झपटमारी, दुकान का कैमरा निकला खराब. (Big hit)

वारदात उस वक्त हुई जब व्यापारी विनय सोनी शाम करीब 7 बजे अपनी दुकान का शटर गिरा रहे थे। उन्होंने जेवरात और नकदी से भरे तीन अलग-अलग बैग पास ही जमीन पर रखे थे। तभी सीपत की ओर से एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश युवक वहां पहुंचे। बाइक पर पीछे बैठा एक युवक तेजी से नीचे उतरा और झपट्टा मारकर तीनों बैगों को उठाकर बाइक पर जा बैठा। आरोपियों ने इतनी फुर्ती दिखाई कि व्यापारी को संभलने तक का मौका नहीं मिला और वे मड़ई-बिटकुला मार्ग की ओर तेजी से भाग निकले। बैग में बड़ी मात्रा में कीमती आभूषण और नकदी मौजूद थी, जिसकी कीमत लाखों रुपए का बताया जा रहा……

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तफ्तीश शुरू की गई। हालांकि, जांच के दौरान एक बड़ी लापरवाही सामने आई है; ज्वेलरी शॉप में सुरक्षा के लिहाज से कैमरे तो लगे थे, लेकिन वे लंबे समय से खराब पड़े थे, जिससे पुलिस को आरोपियों की पहचान करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस द्वारा आसपास के रास्तों पर लगे अन्य सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और इलाके में नाकाबंदी कर दी गई है। पुलिस की ओर से जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है…..

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई