भाटापारा में बड़ा धोखाधड़ी मामला: दो ब्रोकरों ने 1.71 करोड़ रुपये हड़पे, पुलिस ने किया गिरफ्तार

भाटापारा। शहर में पोहा मिल मालिकों के साथ धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। पोहा व्यापारी कल्याण समिति से जुड़े 22 मिल मालिकों ने आरोप लगाया है कि दो ब्रोकर- प्रीतम मंधानी और यश बलानी- ने मिलों से 429 टन पोहा लेकर उसे अलग-अलग व्यापारियों को बेच दिया, लेकिन उसकी पूरी रकम वापस नहीं की।

ब्रोकरों को नियम के अनुसार सिर्फ अपना कमीशन काटकर बाकी पैसा मिल मालिकों को लौटाना था। लेकिन उन्होंने करीब 1 करोड़ 71 लाख रुपये की रकम अपने पास रख ली और लौटाने से मना कर दिया।

कई बार पैसा मांगने के बाद भी जब रकम नहीं मिली, तो पोहा व्यापारी कल्याण समिति ने भाटापारा ग्रामीण थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

https://youtu.be/dOObfuTasJA

पुलिस ने जांच के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में ब्रोकरों ने कबूला कि उन्होंने यह पैसा शेयर बाजार में निवेश कर दिया था।

अब पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि रकम कहां और कैसे खर्च हुई।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button