दीवाली पर चैतन्य बघेल से नहीं मिल पाए भूपेश बघेल, बोले – “दो दशक पहले पिताजी को जेल में मिलने की अनुमति थी, आज मुझे नहीं”

रायपुर। दिवाली के दिन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपने बेटे चैतन्य बघेल से जेल में मिलने की अनुमति नहीं मिली। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की।

भूपेश बघेल ने पोस्ट में लिखा, “दो दशक पहले जब तत्कालीन मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने मेरे बाबूजी को जेल भेजा था, तब मुझे दीवाली के दिन उनसे मिलने की अनुमति मिली थी। लेकिन आज, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह की कृपा से मेरा बेटा जेल में है, और मुझे उससे मिलने की इजाजत नहीं दी गई।”

उन्होंने आगे लिखा, “आज दीवाली है, फिर भी मैं अपने बेटे से नहीं मिल पाया। बहरहाल, मैं सबको दीवाली की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।”

भूपेश बघेल की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर उनके समर्थक और राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button