भूपेंद्र सवन्नी ने किया पदभार ग्रहण, सीएम-डिप्टी सीएम रहे मौजूद

रायपुर। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी के पदभार ग्रहण और अभिनंदन समारोह में शामिल हुए।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने  सवन्नी को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई दी और उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

उन्होंने कहा कि अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के समग्र विकास में क्रेडा की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि  सवन्नी के नेतृत्व में राज्य में स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा और यह क्षेत्र नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। आने वाले समय में यह क्षेत्र रोजगार, पर्यावरण और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए बड़ा आधार बनेगा। इसके अलावा, सरकार सौर ऊर्जा और अन्य वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों पर विशेष ध्यान दे रही है।

पदभार ग्रहण के बाद भूपेंद्र सवन्नी ने मुख्यमंत्री और सभी विशिष्ट अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपनी पूरी निष्ठा और समर्पण से इस जिम्मेदारी को निभाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उनका उद्देश्य छत्तीसगढ़ को अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शुमार करना है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा, वन मंत्री  केदार कश्यप, कृषि मंत्री  रामविचार नेताम, विधायकगण और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button