क्रेडा के नए अध्यक्ष बने भूपेंद्र सवन्नी, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के नवनियुक्त अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भूपेंद्र सवन्नी को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से काम हो रहा है और क्रेडा की इसमें अहम भूमिका है। उन्होंने विश्वास जताया कि भूपेंद्र सवन्नी के नेतृत्व में राज्य में सौर ऊर्जा और अन्य नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा मिलेगा और छत्तीसगढ़ देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। आने वाले समय में यह क्षेत्र रोजगार, पर्यावरण संरक्षण और आर्थिक विकास का एक मजबूत आधार बनेगा। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा सौर ऊर्जा सहित अन्य वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

पदभार ग्रहण करने के बाद भूपेंद्र सवन्नी ने मुख्यमंत्री सहित सभी अतिथियों और आमंत्रितों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे इस दायित्व को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता से निभाएंगे। उनका लक्ष्य छत्तीसगढ़ को अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में एक मॉडल राज्य बनाना है।

इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, कृषि मंत्री रामविचार नेताम और कई विधायक एवं अधिकारी मौजूद रहे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button