भोपाल-रायपुर फ्लाइट अब हर दिन, यात्रियों को मिलेगी राहत

रायपुर। भोपाल से रायपुर के बीच चलने वाली फ्लाइट अब शनिवार से रोजाना उड़ान भरेगी। अभी तक यह सेवा हफ्ते में सिर्फ तीन दिन मिलती थी, जिससे यात्रियों को सफर के लिए इंतजार करना पड़ता था। सातों दिन उड़ान शुरू होने से यात्रियों की यात्रा आसान हो जाएगी। यह फ्लाइट डेढ़ घंटे में छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की राजधानी को जोड़ती है।

विमानन सूत्रों का कहना है कि त्योहारों से पहले इंडिगो कंपनी ने अपनी उड़ानों की संख्या और गंतव्य बढ़ाने का फैसला किया है। इसी योजना के तहत भोपाल-रायपुर फ्लाइट को नियमित किया जा रहा है।

हालांकि, फिलहाल रायपुर आने-जाने का किराया कई रूट्स पर काफी बढ़ गया है। बेंगलुरु से रायपुर का किराया 24 घंटे में 13 हजार से बढ़कर 18 हजार तक पहुंच गया है। वहीं, कोलकाता से रायपुर आने के लिए 11 से 18 हजार तक खर्च करना पड़ रहा है। आने वाले दिनों में अन्य शहरों से भी रायपुर आने वालों को ज्यादा पैसे चुकाने पड़ सकते हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button