8 अक्टूबर से शुरू होगा “बस्तर राइजिंग” अभियान, बस्तर की कला और संस्कृति देशभर में बिखेरेगी अपनी चमक

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के जनसंपर्क विभाग और बस्तर संभाग के सभी जिलों के प्रशासन के संयुक्त प्रयास से “बस्तर राइजिंग” नाम का विशेष अभियान 8 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। दो सप्ताह तक चलने वाला यह अभियान बस्तर संभाग के सातों जिलों में आयोजित किया जाएगा।

इस अभियान का मकसद बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पर्यावरणीय खूबसूरती और उद्यमशीलता को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय युवाओं, कलाकारों, शिल्पकारों और विशेषज्ञों के बीच संवाद, कार्यशालाएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

“बस्तर राइजिंग” का कारवां केशकाल, नारायणपुर, कोण्डागांव, सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर, चित्रकोट, बारसूर और जगदलपुर का दौरा करेगा। इस दौरान बस्तर की कला, हस्तशिल्प, कृषि, पर्यटन, खेल और शिक्षा से जुड़ी संभावनाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

अभियान का समापन रायपुर में “हार्मोनी फेस्ट 2025” के रूप में होगा, जिसका थीम होगा “दिल मेला – दिल में ला”। इस मौके पर बस्तर की प्रेरक कहानियां, नवाचार और सांस्कृतिक विरासत पूरे देश के सामने पेश की जाएंगी।

Show More
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई