Basement Or Storeroom : बेसमेंट में गोदाम बनाना पड़ेगा महंगा, ट्रैफिक पुलिस का सख्त एक्शन मोड
Basement Or Storeroom : एसएसपी के निर्देश पर चला अभियान, नियम तोड़ने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई तेज़

Basement Or Storeroom : बेसमेंट में गोदाम बनाना पड़ेगा महंगा, ट्रैफिक पुलिस का सख्त एक्शन मोड
शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया है।(Basement Or Storeroom) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें उन दुकानदारों पर खास नजर रखी जा रही है जो बेसमेंट पार्किंग का दुरुपयोग कर उसे गोदाम बना बैठे हैं। ऐसे लोगों पर अब सख्त कार्रवाई की जा रही है, क्योंकि यह अव्यवस्थित यातायात का बड़ा कारण बन चुके है।
Basement Or Storeroom : एसएसपी के निर्देश पर चला अभियान, नियम तोड़ने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई तेज़
शहर के अधिकांश व्यावसायिक भवनों में नियमानुसार बेसमेंट पार्किंग की व्यवस्था की गई है, ताकि ग्राहकों और कर्मचारियों के वाहन सड़क पर खड़े न हों और यातायात प्रभावित न हो। लेकिन अब देखा जा रहा है कि कई दुकानदार पार्किंग एरिया को गोदाम में तब्दील कर चुके हैं। इससे ग्राहक, कर्मचारी और खुद दुकानदार अपनी गाड़ियाँ सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से खड़ी करवा रहे हैं, जिससे रोजाना ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही है। ट्रैफिक पुलिस ने पहले कई बार समझाइश दी लेकिन अब उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है
Basement Or Storeroom :बेसमेंट में पार्किंग करें, गोदाम नहीं बनाएं वरना भुगतना पड़ेगा परिणाम।
ट्रैफिक एएसपी रामगोपाल करियारे ने साफ शब्दों में कहा है कि बेसमेंट का उपयोग केवल वाहन पार्किंग के लिए किया जा सकता है, अन्य कोई उपयोग नियमों के विरुद्ध है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अब भी दुकानदारों ने नियमों का पालन नहीं किया तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का सीधा संदेश है—बेसमेंट में पार्किंग करें, गोदाम नहीं बनाएं वरना भुगतना पड़ेगा परिणाम।





