Bank Scam: मृत व्यक्ति के खाते से लेनदेन, शाखा प्रबंधक पर करोड़ों का आरोप

Bank Scam: 2021–25 तक संदिग्ध बैंकिंग कितने खातों में हुई गड़बड़ियां जांच कमेटी सक्रिय

तखतपुर सहकारी बैंक में बड़ा घोटाला सामने आया है। (Bank Scam) मृत खाताधारक के नाम पर संदिग्ध लेनदेन की शिकायत के बाद प्रशासन ने जांच कमेटी गठित कर दी है। जानकारी के अनुसार, तखतपुर क्षेत्र के सहकारी बैंक में पदुम राम सतनामी के नाम से वर्षों पूर्व खाता खोला गया था, लेकिन उनकी मृत्यु के बाद भी उस खाते से लेनदेन होते रहे। यह गंभीर अनियमितता तब उजागर हुई जब परिजनों ने बैंक रिकॉर्ड की जांच की मांग की।

2021–25 तक संदिग्ध बैंकिंग कितने खातों में हुई गड़बड़ियां जांच कमेटी सक्रिय, Bank Scam

मामले ने तब और तूल पकड़ा जब यह सामने आया कि वर्ष 2021 से 2025 के बीच दो कार्यकाल तक शाखा प्रबंधक रहे सूर्यकांत जायसवाल पर करोड़ों रुपये के संदिग्ध लेनदेन के आरोप लगे हैं। आशंका जताई जा रही है कि यह अकेला मामला नहीं है, बल्कि कई अन्य खाताधारकों के खातों से भी गलत तरीके से लेनदेन किए गए हो सकते हैं। जांच समिति अब सभी संदिग्ध खातों के लेनदेन का ब्योरा खंगाल रही है। प्रारंभिक जांच में गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के संकेत मिले हैं। प्रशासन ने सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई