Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी रफ्तार: चेम्बर–IRCTC की साझेदारी से 75% सब्सिडी पर टूर पैकेज

रायपुर। केंद्रीय बजट 2025-26 में पर्यटन क्षेत्र को लेकर की गई घोषणाओं को जमीन पर उतारने के लिए छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज सक्रिय हो गया है। प्रदेश के पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के उद्देश्य से चेम्बर, आईआरसीटीसी (IRCTC) के साथ साझेदारी की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

चेम्बर के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी के मार्गदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं DRUCC मेंबर लोकेश चंद्रकांत जैन ने 3 फरवरी को IRCTC के क्षेत्रीय अधिकारियों से मुलाकात की। बैठक का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास के जरिए व्यापार और रोजगार के नए अवसर सृजित करना रहा।

75% यात्रा खर्च उठाएगी सरकार

बैठक में छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक, आध्यात्मिक और प्राकृतिक पर्यटन स्थलों को IRCTC के विशेष टूर पैकेज से जोड़ने पर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई कि:

  • छत्तीसगढ़ शासन के ‘जनदर्शन’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से आम नागरिक सीधे IRCTC से संपर्क कर प्रदेश के पर्यटन स्थलों के लिए टिकट बुक कर सकेंगे।
  • योजना के तहत कुल यात्रा खर्च का 75 प्रतिशत हिस्सा शासन द्वारा वहन किया जाएगा, जबकि यात्रियों को केवल 25 प्रतिशत भुगतान करना होगा।

अर्थव्यवस्था की रीढ़ बनेगा पर्यटन

लोकेश चंद्रकांत जैन ने कहा कि पर्यटन स्थलों के विकास से छत्तीसगढ़ की छवि बेहतर होगी और स्थानीय होटल व्यवसाय, परिवहन सेवाओं तथा हस्तशिल्प कारोबार को बड़ा बाजार मिलेगा।

IMG 8642 1

लोकेश चंद्रकांत जैन का बयान:

“पर्यटन केवल घूमने-फिरने का माध्यम नहीं, बल्कि अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। IRCTC के सहयोग से बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और आकर्षक पैकेज तैयार होंगे, जिससे युवाओं के लिए रोजगार और व्यापारियों के लिए नए अवसर खुलेंगे।”

चेम्बर अध्यक्ष सतीश थौरानी के नेतृत्व में संस्था शासन-प्रशासन के साथ निरंतर समन्वय कर रही है, ताकि बजट घोषणाओं का सीधा लाभ छत्तीसगढ़ के व्यापारिक जगत और आम नागरिकों तक पहुंच सके।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई