बालोद: तानों से तंग आकर बहू ने की सास की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

बालोद: जिले में एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया था, जिसमें अब बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने हत्या के इस मामले को सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि महिला की हत्या किसी बाहर वाले ने नहीं, बल्कि उसकी अपनी बहू ने की थी।

पुलिस के अनुसार, मृतका की हत्या तेज धारदार हथियार से की गई थी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले की जांच शुरू हुई और जल्द ही पुलिस को आरोपी बहू के खिलाफ सुराग मिले।

पूछताछ में आरोपी बहू ने बताया कि उसकी सास उसे बांझ होने के ताने देती थी। रोज़-रोज की मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर उसने गुस्से में आकर अपनी सास पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गई थी।

कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button