हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस में आईटीबीपी अफसरों का बैग चोरी, रायपुर जीआरपी ने चोर पकड़ा

रायपुर। हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस के जनरल कोच से आईटीबीपी के अफसरों का बैग चोरी होने की गुत्थी सुलझ गई है। इस बैग में दो सर्विस रिवॉल्वर, तीन मैगजीन और 24 जिंदा कारतूस थे। रायपुर जीआरपी ने मामले में आरोपी रंजीत मरकाम को गिरफ्तार कर लिया है।

जीआरपी एसपी श्वेता सिन्हा ने बताया कि आईटीबीपी के एएसआई वायपी ओझा, हेड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह और कॉन्स्टेबल बुद्ध देव मलिक ट्रेन से हटिया से दुर्ग जा रहे थे। रात 3 बजे ट्रेन जैसे ही चांपा स्टेशन पहुंची, वे सो गए। सुबह करीब 5.50 बजे भाटापारा स्टेशन पर नींद खुली तो बैग गायब था।

शिकायत मिलने पर जीआरपी ने चांपा से भाटापारा तक का सीसीटीवी खंगाला। बिलासपुर स्टेशन के फुटेज में आरोपी की पहचान हुई। जांच के दौरान जीआरपी को बिलासपुर के तितली चौक के पास झाड़ियों से दस्तावेज और कपड़े मिले। आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए कपड़े और कागजात अलग-अलग जगह फेंके थे।

आखिरकार जीआरपी की टीम ने आरोपी रंजीत मरकाम को पकड़ लिया। उसके पास से चोरी की गई रिवॉल्वर, तीन मैगजीन और 24 कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई