बिलासपुर के शिव नगर में धर्मांतरण की कोशिश नाकाम, पास्टर समेत तीन लोग हिरासत में

बिलासपुर: शहर के शिव नगर इलाके में गुपचुप तरीके से चल रही धर्मांतरण की कोशिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया है। घटना हेमू नगर स्थित शिव नगर की है, जहाँ पी. राव नामक व्यक्ति के घर में धर्म परिवर्तन की गतिविधियाँ चल रही थीं।

जैसे ही इसकी जानकारी हिन्दू संगठनों और स्थानीय लोगों को हुई, उन्होंने तुरंत तोरवा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और एक पास्टर सहित तीन लोगों को हिरासत में ले लिया।

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि लोगों को लालच देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था। पुलिस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि इस पूरे मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है और पुलिस ने कहा है कि जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button