मारपीट का मामला: ब्राह्मण प्रीमियर लीग के खेल परिसर में दो पक्षों में भिड़ंत, दोनों ने दर्ज कराई FIR

बिलासपुर। ब्राह्मण प्रीमियर लीग के सरकंडा स्थित खेल परिसर में 21 नवंबर की रात बड़ा विवाद हो गया। रात करीब 11:20 बजे मैदान के अंदर दो समूहों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना के बाद खेल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और आयोजन समिति की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े हो गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, करबला रोड के व्यापारी और चकरभाठा क्षेत्र के कुछ युवक अपने साथियों के साथ मैदान में मौजूद थे। तभी स्कार्पियो में आए आयुष दुबे, नवीन गोस्वामी, शिवम मिश्रा और सुशांत सराफ ने पहुंचकर उन्हें गालियां दीं और हाथ-मुक्के व लात-घूसों से हमला कर दिया।

हमले में व्यापारी के सिर, कंधे और सीने में गंभीर चोटें आईं। वहीं युवक के नाक, मुंह और गले में भी चोटें पहुंचीं। उनके साथ मौजूद नवीन गोस्वामी के पैर, हाथ और सीने में भी चोट लगने की पुष्टि हुई है। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों में आकाश शराफ, शिवम शराफ, भास्कर वर्मा, गुलशन साहू सहित कई लोग शामिल थे।

घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वीडियो फुटेज सहित अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि खेल परिसर में इतनी बड़ी सुरक्षा चूक कैसे हुई।

यह घटना न सिर्फ खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए खतरा बनी, बल्कि लीग की प्रतिष्ठा और आयोजकों की जिम्मेदारी पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है।

IMG 5472 1
Screenshot
IMG 5473
Screenshot
IMG 5474
Screenshot
IMG 5475
Screenshot
Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button