Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

पामगढ़ में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किया अटल परिसर का लोकार्पण, अटल बिहारी वाजपेयी की भव्य प्रतिमा का अनावरण

पामगढ़। छत्तीसगढ़ के पामगढ़ नगर में सोमवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने ऐतिहासिक अटल परिसर का लोकार्पण किया और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर नगरवासियों में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री साव ने कहा कि “अटल जी की प्रतिमा राष्ट्रभक्ति और जनसेवा के उनके अमर आदर्शों की प्रतीक है, जो हमें सदैव राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करती रहेगी।” उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी न केवल महान नेता थे, बल्कि भारतीय राजनीति में नैतिकता और सेवा की नई परिभाषा गढ़ने वाले व्यक्तित्व थे।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री साव ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और सामाजिक समरसता का संदेश दोहराया।

नगर विकास के लिए उन्होंने दो बड़ी घोषणाएं कीं-

नगर पंचायत भवन निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपये की स्वीकृति

नगर के समग्र विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त 1 करोड़ रुपये की मंजूरी

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता छोटे नगरों और पंचायतों में बुनियादी सुविधाओं को सशक्त बनाना है, ताकि ग्रामीण और अर्धशहरी इलाकों में भी विकास की रफ्तार बनी रहे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। मंच पर पूर्व सांसद कमला पाटले, भाजपा जिला अध्यक्ष अंबेश जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता मिरी, सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

अटल जी की प्रतिमा के अनावरण और विकास घोषणाओं से पामगढ़ के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। नागरिकों ने फूलमालाओं और नारों के साथ उपमुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया और कहा कि यह दिन नगर के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई