आरक्षक भर्ती के लिए आवेदन 27 अगस्त तक, 14 सितंबर को होगी लिखित परीक्षा

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस में आरक्षक भर्ती प्रक्रिया जारी है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत सिपाही, ड्राइवर और ट्रेडमैन के कुल 5967 पदों पर नियुक्तियां होंगी।

भर्ती प्रक्रिया के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) पहले ही पूरी हो चुकी है। अब पात्र अभ्यर्थियों के लिए लिखित परीक्षा 14 सितंबर को आयोजित की जाएगी। पुलिस मुख्यालय ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है।

प्रदेशभर के 33 जिलों में भर्ती

यह भर्ती छत्तीसगढ़ पुलिस के छह रेंज के 33 जिलों के लिए की जा रही है। इसके अलावा रेलवे पुलिस, पुलिस प्रशिक्षण अकादमी चंदखुरी, पीटीएस माना, राजनांदगांव, मैनपाट और एमटी पुल पुलिस मुख्यालय के लिए भी पदों पर भर्ती होगी।

आवेदन प्रक्रिया

अभ्यर्थी 27 अगस्त तक पुलिस विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र में किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर सुधार की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी, इसलिए विभाग ने अभ्यर्थियों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

युवाओं में उत्साह

5967 पदों पर हो रही इस भर्ती को लेकर प्रदेश के युवाओं में उत्साह देखा जा रहा है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवा आवेदन कर रहे हैं।

विभाग का मानना है कि इस भर्ती से पुलिस बल को नई ऊर्जा मिलेगी और बेरोजगार युवाओं को रोजगार का अवसर भी प्राप्त होगा। पुलिस विभाग ने अभ्यर्थियों से समय पर आवेदन जमा करने और परीक्षा की तैयारी पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी है। परीक्षा में केवल वही उम्मीदवार शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने फिजिकल टेस्ट सफलतापूर्वक पास किया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button