Anger Over Public Problems: बिलासपुर में जन समस्याओं पर फूटा आक्रोश,AIDSO कम्युनिस्ट पार्टी ने खोला मोर्चा
स्मार्ट सिटी या गरीब विरोधी नीति? उठे बड़े सवाल

बिलासपुर जिले में लगातार बढ़ती जन समस्याओं को लेकर (Anger Over Public Problems) अब राजनीतिक और सामाजिक संगठनों का आक्रोश सामने आने लगा है। AIDSO कम्युनिस्ट पार्टी ने जिले की कई गंभीर समस्याओं को लेकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए तत्काल समाधान की मांग की है। पार्टी नेताओं का कहना है कि स्मार्ट सिटी और सौंदर्यकरण के नाम पर शहर की गरीब बस्तियों को तोड़ा जा रहा है। नगर निगम द्वारा लोगों को बिना मुआवजा और बिना वैकल्पिक आवास दिए जबरन बेदखल किया जा रहा है, जिससे सैकड़ों परिवार बेघर होने की कगार पर हैं।
स्मार्ट सिटी के नाम पर उजड़ती बस्तियां, AIDSO ने प्रशासन को घेरा, (Anger Over Public Problems)
इसके साथ ही मोहल्लों में नालियों की नियमित सफाई नहीं हो रही है और साफ पानी की पर्याप्त व्यवस्था भी नहीं है, जिससे नागरिकों का जीवन बेहद परेशानियों भरा हो गया है।बिजली विभाग पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पार्टी का कहना है कि बिना उपभोक्ताओं की अनुमति के पुराने मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे बिजली बिल अचानक बढ़ गया है और गरीब परिवारों के लिए बिल चुकाना मुश्किल हो गया है।शहर में मजदूरों को काम के लिए दूर-दराज जाना पड़ता है, जिससे उनकी आधी कमाई आवागमन में खर्च हो जाती है। वहीं मनरेगा योजना में बदलाव कर मजदूरों के रोजगार के अधिकार को सीमित किया जा रहा है।
AIDSO कम्युनिस्ट पार्टी ने बिजली के निजीकरण पर रोक, स्मार्ट मीटर हटाने, सिटी बस सुविधा, गरीब बस्तियों को उजाड़ने पर रोक, मनरेगा में बदलाव वापस लेने और तोड़ी गई बस्तियों के लिए जमीन व मुआवजा देने की मांग की है।अब देखना होगा कि प्रशासन इन मांगों पर कब और क्या कदम उठाता है।





