अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर नाटक का आयोजन, CM ने बताया उन्हें प्रेरणा का स्रोत

रायपुर। इंदौर की महारानी और समाज सेवा की मिसाल अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर रायपुर में विशेष कार्यक्रम हुआ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में उनकी जीवन यात्रा पर आधारित नाटक मंचित किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर का पूरा जीवन समाज और धर्म के लिए समर्पित रहा। उन्होंने न्याय, प्रशासन और जनकल्याण में जो मिसाल कायम की, वह आज भी लोगों को प्रेरित करती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देशभर में इस मौके पर कई कार्यक्रम हो रहे हैं। अहिल्याबाई ने रामराज्य के सपने को सच कर दिखाया। वे सिर्फ इंदौर तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि देश के अलग-अलग हिस्सों में मंदिर, धर्मशालाएं और सांस्कृतिक स्थल बनवाए। उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर का भी पुनर्निर्माण कराया और हिंदू आस्था को नया बल दिया।

https://youtu.be/dOObfuTasJA

मुख्यमंत्री ने कहा कि अहिल्याबाई ने उत्तर में बद्रीनाथ से लेकर दक्षिण में कांचीपुरम, पूर्व में पुरी और पश्चिम में द्वारका तक धार्मिक और सांस्कृतिक कार्य किए। वे सनातन परंपरा की सच्ची प्रतिनिधि थीं। उनका जीवन आज भी सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है और आने वाली पीढ़ियों को उनके आदर्शों से सीख लेनी चाहिए।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button