पुलिस पर किन्नरों से मारपीट का आरोप, कड़ी कार्रवाई की मांग

बिलासपुर: हिरीं थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा किन्नरों से मारपीट का मामला सामने आया है। बिलासपुर जिले के किन्नर समुदाय ने पुलिस कप्तान को ज्ञापन सौंपते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

किन्नर समूह की सदस्याओं ने बताया कि उनकी साथी रज्जो किन्नर और रूबी किन्नर पिछले 10 वर्षों से भोजपुरी टोल नाका पर भीख मांगकर अपना जीवन यापन कर रही हैं। 23 मई की रात करीब 8 से 9 बजे के बीच जब वे वहां वाहन चालकों से भीख मांग रही थीं, तभी हिरीं थाना के कुछ पुलिसकर्मी—जिनमें प्रताप साहू, टोप्पो सर और उनके कुछ साथी शामिल थे—नशे की हालत में पहुंचे और किन्नरों से बदतमीजी करने लगे।

किन्नरों का आरोप है कि पुलिसवालों ने न सिर्फ गाली-गलौच की, बल्कि लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट भी की, जिससे रज्जो और रूबी को गंभीर चोटें आईं। इस घटना से नाराज़ होकर किन्नर समुदाय ने पुलिस कप्तान से मिलकर शिकायत दर्ज कराई है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

इस मामले को लेकर क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और सभी की नजर अब पुलिस प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button