आरडीएसएस योजना में 300 करोड़ की गड़बड़ी का आरोप, बेलतरा विधायक ने की जांच की मांग

बिलासपुर। बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने आरडीएसएस योजना में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर मामले की जांच कराने की मांग की है।

विधायक का कहना है कि बिलासपुर संभाग में करीब 300 करोड़ रुपये की गड़बड़ी सामने आई है, जिसमें सिर्फ बिलासपुर जिले में 35 करोड़ रुपये से ज्यादा का भ्रष्टाचार हुआ है।

बिजली चोरी रोकने और लाइन लॉस कम करने के लिए आरडीएसएस योजना के तहत एरियल बंच केबल (एबीसी) लगाने का काम पुणे की एसटी इलेक्ट्रिकल कंपनी को सौंपा गया था। जनवरी 2025 तक काम पूरा करना था, लेकिन समय पर काम नहीं हुआ। इसके बावजूद अधिकारियों ने कंपनी पर पेनल्टी लगाने या ठेका रद्द करने के बजाय गैरकानूनी तरीके से काम तीन अन्य कंपनियों — जय हिंद एनर्जी, शारदा कंस्ट्रक्शन और सिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर को दे दिया।

विधायक ने आरोप लगाया कि जांच में गंभीर गड़बड़ियां सामने आईं, लेकिन कार्रवाई सिर्फ सहायक यंत्री को निलंबित करने तक सीमित रही। बिलासपुर जिले के प्रोजेक्ट कार्यपालन यंत्री को बचा लिया गया, जबकि अन्य जिलों में कार्यपालन यंत्रियों पर कार्रवाई हुई है।

उन्होंने कहा कि जांच प्रक्रिया भी पक्षपातपूर्ण रही और महज दो दिनों में दोषी अधिकारियों को क्लीन चिट दे दी गई।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button