बारूदी सुरंग निष्क्रिय करते समय हुआ हादसा, हुआ IED ब्लास्ट, 1 जवान घायल

कांकेर। जिले में बारूदी सुरंग को निष्क्रिय करने के दौरान सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान घायल हो गया। कांकेर जिले के पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलेसेला ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 9.30 बजे हेटारकसा गांव की सड़क पर पानीडोबीर कैंप के पास हुई। सुरक्षाबलों के दल को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था। दल जब हेटारकसा गांव की सड़क पर पानीडोबीर कैंप के करीब था तब उन्हें वहां बारूदी सुरंग होने की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि जब बारूदी सुरंग को निष्क्रिय किया जा रहा था तब वह फट गया, जिससे बीएसएफ जवान बी ईश्वर राव के हाथ और चेहरे पर मामूली चोटें आई है। अधिकारी ने बताया कि घायल जवान का प्रारंभिक उपचार किया गया और बेहतर चिकित्सा के लिए उसे अस्पताल ले जाया जा रहा है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button