आप का आरोप: नक्सल उन्मूलन के नाम पर आदिवासियों का शोषण, सागौन तस्करी में पुलिस-वन विभाग की मिलीभगत

रायपुर। आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। आप के मुख्य प्रवक्ता सूरज उपाध्याय ने कहा कि नक्सल उन्मूलन के नाम पर आदिवासियों का शोषण किया जा रहा है और पुलिस सागौन लकड़ी की तस्करी में शामिल है।

प्रेस कांफ्रेंस में उपाध्याय ने बताया कि कोंडागांव के कोहकामेटा गांव के युवक अभय नेताम पर पुलिस ने पहचान बताने के बावजूद गोली चलाई। उन्होंने आरोप लगाया कि युवक के पिता कमलेश नेताम के विरोध के बाद पुलिस इस घटना को फर्जी मुठभेड़ बताने का दबाव बना रही है।

आप नेता ने कहा कि गांव के लोगों ने पुलिस वाहन में सागौन की लकड़ियां जाते हुए देखा है। इसके जरिए गांवों में दहशत फैलाकर तस्करी की जा रही है।

सूरज उपाध्याय ने आगे कहा कि वन विभाग के अधिकारियों को जानकारी देने के बावजूद डीएफओ मामले को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर यह तस्करी किस अधिकारी और मंत्री के लिए हो रही है?

आप ने मांग की है कि गोली चलाने वाले पुलिसकर्मियों और तस्करी में शामिल वन विभाग के अधिकारियों पर तुरंत कार्रवाई की जाए।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button