AAP Party PC: गतौरा रेल हादसे पर आम आदमी पार्टी का हल्ला बोल
AAP Party PC: सरकार पर संवेदनहीनता का आरोप

बिलासपुर के गतौरा-लालखदान रेल हादसे को लेकर अब आम आदमी पार्टी ने भी सरकार और प्रशासन पर निशाना साधा है।(AAP Party PC) आज बिलासपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी नेताओं ने हादसे पर गंभीर सवाल उठाए और पीड़ित परिवारों के लिए न्याय की मांग की।
आम आदमी पार्टी ने कहा कि प्रशासनिक रिपोर्ट में 11 लोगों की मौत और 20 के घायल होने की बात कही गई है, लेकिन हकीकत में यह आंकड़ा इससे कहीं ज्यादा हो सकता है।
आप ने मांगा 1 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी,सरकार पर बोला हमला(AAP Party PC)
पार्टी ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद न तो कोई मंत्री और न ही कोई बड़ा नेता अस्पताल पहुंचा। मरीजों की सही तरीके से देखरेख तक नहीं की गई।घटना के तीन दिन बाद विधायक अमर अग्रवाल सिर्फ फोटो खिंचवाने के लिए अस्पताल पहुंचे। सरकार ने न संवेदनशीलता दिखाई, न कोई ठोस कदम उठाया।आप नेताओं ने सरकार से मांग की है कि मृतकों के परिवार को कम से कम एक करोड़ रुपए मुआवजा दिया जाए और उनके परिजनों को सरकारी नौकरी मिले।
आम आदमी पार्टी बोली- सरकार सो रही है,पीड़ित परिवार भटक रहे हैं(AAP Party PC)
उन्होंने यह भी कहा कि उस दो साल के मासूम बच्चे का क्या होगा, जिसके माता-पिता दोनों की इस हादसे में मौत हो गई। सरकार ने अब तक उसके पालन-पोषण की जिम्मेदारी तक तय नहीं की है।आम आदमी पार्टी ने चेतावनी दी है कि अगर पीड़ित परिवारों को न्याय और उचित सहायता नहीं मिली तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। फिलहाल, हादसे को लेकर लोगों के मन में सवाल और नाराजगी दोनों बनी हुई है।





