मोहला में केंद्रीय अधिकारी ने लिया आदि सेवा पखवाड़ा के कार्यों का जायजा

मोहला। केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव मनीष ठाकुर ने मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले का दौरा किया। वे केंद्र सरकार के आदि कर्मयोगी अभियान के तहत आयोजित आदि सेवा पखवाड़ा की गतिविधियों का निरीक्षण करने पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने मानपुर विकासखंड के ग्राम ख्वासफड़की में आयोजित ग्राम सभा में भाग लिया। यहां उन्होंने विलेज विजन प्लान 2030 और ग्रामीणों की सहमति से बने विलेज मैप का अवलोकन किया, जिसका उद्देश्य गांव में मूलभूत सुविधाओं और संसाधनों को उपलब्ध कराना है।

ठाकुर ने ग्रामीणों से उनकी आवश्यकताओं और प्रमुख मांगों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि ग्राम सभा का उद्देश्य सभी की सहभागिता से समस्याओं का समाधान और गांव का विकास करना है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सुविधा, सीसी रोड, एनीकट और पशु शेड जैसी मांगें रखीं, जिन्हें सभा में सर्वसम्मति से पारित किया गया।

इसके अलावा उन्होंने ग्रामीणों से शिक्षा, रोजगार, बिजली, राशन, स्वास्थ्य, पेयजल और वनाधिकार पत्र जैसी योजनाओं की जानकारी भी ली।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई