CMHO के आदेश में बदलाव: अब स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारियों के लिए आधार आधारित उपस्थिति अनिवार्य

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारियों के लिए पहले जारी आदेश पर विवाद के बाद राजनांदगांव CMHO कार्यालय ने बड़ा संशोधन किया है। अब स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारियों के लिए 100 प्रतिशत आधार आधारित उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है।

पहले जारी आदेश में केवल एनएचएम कर्मचारियों के लिए आधार आधारित उपस्थिति के आधार पर वेतन आहरण करने के निर्देश दिए गए थे। इस आदेश को लेकर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों में नाराजगी देखी जा रही थी और मामला जिला स्तर से लेकर मंत्रालय तक चर्चा में था।

अब संशोधित आदेश में सभी खंड चिकित्सा अधिकारी, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक, सिविल सर्जन, अस्पताल अधीक्षक, नियमित कर्मचारी, संविदा कर्मचारी, डीएमएफ कर्मचारी सहित स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को आधार आधारित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

IMG 2859

बताया जा रहा है कि राज्य शासन पहले ही सभी प्रकार के शासकीय कर्मचारियों के लिए आधार आधारित उपस्थिति लागू करने के निर्देश सभी कलेक्टरों को जारी कर चुका है। इसी के अनुरूप अब संशोधित आदेश जारी किया गया है।

इस फैसले पर एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रदेश प्रवक्ता पुरन दास ने स्वागत जताया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारी सरकार की मंशा के अनुरूप काम कर रहे हैं और आम जनता तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई