बांदा:तीन मंज़िला इमारत की छत पर चढ़ा युवक, ट्रैफिक पुलिस की सूझबूझ से बची जान

बांदा। कलेक्ट्रेट के पास स्थित मल्टी लेवल पार्किंग की तीन मंज़िला इमारत की छत पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक अचानक ऊपर चढ़ गया और किनारे खड़े होकर नीचे झांकने लगा। इस दृश्य को देख आसपास अफरा-तफरी मच गई और भारी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

जानकारी के मुताबिक युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है और पास ही के इलाके का निवासी बताया जा रहा है। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने तुरंत सतर्कता दिखाई। कुछ जवानों ने नीचे से युवक को शांत करने की कोशिश की, जबकि अन्य जवान सीढ़ियों के ज़रिए ऊपर पहुंचे।

काफी मशक्कत के बाद पुलिस कर्मियों ने युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। इस दौरान पुलिस की सूझबूझ और तत्परता ने एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया। पुलिस युवक को अपने साथ थाने ले गई है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रैफिक पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की और राहत की सांस ली।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button