A Plea for Justice: पेंड्री में किसान की मौत, परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद भी एफआईआर नहीं, आंदोलन की चेतावनी

बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पेंड्री में एक किसान की कांटेदार तार में करंट प्रवाहित होने से मौत हो गई थी। (A Plea for Justice) घटना के बाद सामाजिक रीति-रिवाज के अनुसार मृतक का अंतिम संस्कार कर दफनाया गया था। बाद में मामले की गंभीरता सामने आने पर शव को बाहर निकालकर विधिवत पोस्टमार्टम कराया गया। बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मस्तूरी थाना प्रभारी के पास पहुंच चुकी है, लेकिन अब तक रिपोर्ट परिजनों को उपलब्ध नहीं कराई गई है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद भी एफआईआर नहीं, आंदोलन की चेतावनी (A Plea for Justice)

मृतक के परिजनों का आरोप है कि मामले में जिम्मेदार आरोपियों के खिलाफ अब तक अपराध दर्ज नहीं किया गया है। इसको लेकर परिवारजनों ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। मंगलवार को आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में भी मामले की लिखित शिकायत सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की गई।परिजनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द दोषियों पर एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। फिलहाल मामले को लेकर क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। पुलिस प्रशासन ने शिकायत मिलने के बाद जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button