A Plea for Justice: पिता की गुहार कहा कि साहब मेरे बेटे की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक में फेक दिया गया।

एसडीओपी कोटा सर्कल व तखतपुर पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

एसपी कार्यालय पहुंचे पिता ने (A Plea for Justice) एसएसपी से गुहार लगाते हुए कहा कि साहब मेरे बेटे की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक में कोटा के पास फेक दिया गया। हास्पिटल में जब मैने शव देखा तो सर पर धारदार हथियार के निशान थे। लेकिन तखतपुर पुलिस मामले में हत्या का अपराध दर्ज करने की जगह सिर्फ कार्रवाई का आश्वशन देकर गुमराह कर रही है। पीड़ित पिता ने कार्रवाई कर बेटे को इंसाफ दिलाने की मांग की है।

पिता की गुहार कहा बेटे की हुई है हत्या, अब पुलिस कर रही गुमराह (A Plea for Justice)

तखतपुर क्षेत्र के ग्राम चनाडोंगरी निवासी गिरधारीलाल ने एसएसपी को बताया कि उनका पुत्र केशव कुमार सक्सेना 7 मार्च को गांव के ही अरविंद कुर्रे के साथ मोटरसाइकिल पर निकला था। रात तक घर न लौटने पर जब परिजनों ने खोजबीन की, तो आरोपित अरविंद ने पहले उन्हें गुमराह किया, लेकिन बाद में केशव का सामान माला, अंगूठी व ईयरफोन परिजनों को सौंप दिया। घटना की रात करीब 1.30 बजे पुलिस के माध्यम से परिजनों को केशव की मौत की सूचना मिली।

संदेही सरेआम घूम रहा, पीड़ित ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

पीड़ित पिता का आरोप है कि मरचुरी में जब उन्होंने बेटे का शव देखा, तो केशव के सर पर धारदार हथियार से वार के गहरे निशान थे, जो स्पष्ट रूप से हत्या की ओर इशारा करते हैं। बावजूद इसके, तखतपुर थाना और एसडीओपी कोटा कार्यालय के चक्कर काटने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं की जा रही हैं। गिरधारीलाल का कहना है कि आरोपित अरविंद कुर्रे सरेआम घूम रहा है और उसे पुलिस का कोई खौफ नहीं है।

एसडीओपी कोटा सर्कल व तखतपुर पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

पीड़ित ने एसएसपी से मांग की है कि तखतपुर पुलिस की निष्क्रियता की जांच की जाए और मामले में तत्काल हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार किया जाए। पीड़ित पिता के अनुसार, जिस दिन केशव गायब हुआ, आरोपित अरविंद ने परिजनों को लगातार झूठ बोला कि केशव उसके साथ नहीं गया था। बाद में केशव का कीमती सामान आरोपित के पास से मिलना उसकी संलिप्तता की ओर इशारा करता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button