चारामा में महानदी पर बनेगा नया पुल, 28 करोड़ की लागत से मिलेगा सालभर आवागमन का लाभ

कांकेर जिले के चारामा विकासखंड अंतर्गत ग्राम टाहकापार में महानदी पर पुल निर्माण के लिए 28 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। यह पुल क्षेत्र के विकास, सुगम आवागमन और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बनाया जाएगा।

पुल निर्माण से टाहकापार सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को वर्षभर बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी। इससे विद्यार्थियों, मरीजों और व्यापारियों को आवागमन में सहूलियत होगी तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

बरसात के मौसम में नदी पार करने में होने वाली कठिनाइयों से क्षेत्रवासियों को स्थायी राहत मिलेगी। अब लोगों को जान जोखिम में डालकर नदी पार करने की मजबूरी नहीं रहेगी, जिससे सुरक्षा और सुविधा दोनों में सुधार होगा।

भाजपा मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू ने पुल निर्माण की स्वीकृति का स्वागत करते हुए कहा कि यह क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग थी, जिसे पूरा किया गया है। उन्होंने बताया कि यह पुल ग्रामीणों के लिए जीवनरेखा साबित होगा और इससे कृषि, व्यापार, शिक्षा तथा स्वास्थ्य सेवाओं को नई गति मिलेगी।

उन्होंने आगे कहा कि पुल निर्माण से क्षेत्र मुख्यधारा के विकास से और अधिक मजबूती से जुड़ सकेगा तथा स्थानीय लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आएगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई