बारात में नाच रही घोड़ी ने 6 साल की बच्ची को मारी लात, बच्ची की हुई मौत, वीडियों आया सामने..

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में फिर से दिल दहला देने वाला घटना सामने आया है। बारात में नाच रही घोड़ी ने 6 साल के बच्चे को लात मार दी। तभी बच्चा सीढ़ी से टकराया गया। सिर पर चोट लगने से बच्चा घायल हो गया। उसी दौरा घरवाले बच्चे को अस्पताल लेकरा पहुंचे। डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। 2 दिन पुरानी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मंगलवार 28 जनवरी को बच्चे का अंतिम संस्कार किया जायेंगा।
ऐसी हुई घटना
जानकारी के अनुसार हनुमंत विहार ठाकुर चौराहा निवासी बाजपेई परिवार में रविवार को शादी हो रहा था। बारात निकलने से पहले दूल्हा घर के पास बने मंदिर में दर्शन करने गया था। मंदिर के बाहर घोड़ी संकरी गली में बैंड-बाजे पर नाच रही थी। घोड़ी के पीछे से सुरेश चंद्र गुप्ता का 6 साल का बेटा कृष्णा गुजर रहा था। नाचते समय घोड़ी ने पीछे से गुजर रहे कृष्णा को लात मार दी। कृष्णा गंभीर रूप से घायल हो गया। मोहल्ले और परिवार के लोग बच्चे को निजी अस्पताल पहुंचे।
डॉक्टर ने हालत गंभीर होने के चलते सर्वोदय नगर रीजेंसी रेफर किया कर दिया। सोमवार दोपहर को बच्चे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर हनुमंत विहार थाना पुलिस पहुंची। जांच के दौरान CCTV फुटेज खंगालने तो पूरा घटनाक्रम सामने आया। बच्चे के पिता सुरेश चंद्र ने किसी भी तरह की कार्रवाई से इनकार कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बच्चे की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।





