महाराष्ट्र से प्रयागराज महाकुंभ जा रही एक परिवार का हुआ एक्सीडेंट, 3 की मौत एक की हालत गंभीर..

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक बड़ी दुर्घटना हो गया। प्रयागराज महाकुंभ जा रहा ‘महाराष्ट्र का परिवार’ रविवार 26 जनवरी को सुबह हादसे का शिकार हो गया। एक तेज रफ्तार इनोवा क्रिस्टा कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। हादसे में कार सवार चार में से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक घायल है। सूचना पर पुलिस पहुंची। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसा बरगी थाना क्षेत्र के कालादेही के पास हुआ।
इन लोगों की मौत
जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के पुणे का परिवार इनोवा कार से जबलपुर के रास्ते से प्रयागराज महाकुंभ जा रहा था। कालादेही के पास रविवार सुबह कार बेकाबू होकर पुलिया से टकरा गई। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची। सभी को जबलपुर के अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने पुणे निवासी विनोद पटेल, नीरू पटेल और शिल्पा पटेल को मृत घोषित कर दिया। नरेश पटेल को गहरी चोट आई है। गंभीर हालत में नरेश का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।